Skip to main content

आज का राशिफल, 01 जुलाई 2018: सिंह राशि वालों को मिलेगी तरक्की, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: आज (01 जुलाई, रविवार) का राशिफल में जानें मेष राशि वालों को किसका रखना है ख्याल? मिथुन राशि वाले क्या दान करें? सिंह राशि वालों को क्या करना है आज? कन्या राशि वाले क्या ना करें आज? वृश्चिक राशि वालों को कौन दे सकता है धोखा? धनु राशि वालों का कैसा है भाग्यपक्ष? कुंभ राशि वालों को कहां महसूस होगी दिक्कत? मीन राशि वाले क्या करें दान? अन्य सभी राशियों से भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपका राशि क्या कहता है- मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन संभलकर चलने वाला है. गुस्से और शक के कारण परेशानी हो सकती है. प्रमोशन और अन्य लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. ध्यान से चलने पर लाभ के योग हैं. प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखें. कुत्तों को भोजन दें. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- भागदौड़ भरा दिन होगा. मन में तनाव रहेगा. कुछ परेशानियां महसूस करेंगे. घर-परिवार के कारण परेशान हो सकते हैं. वजनी चीजें ना उठाएं. रात में वाहन चलाने से बचें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करें. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- भाषा पर नियंत्रण रखें. खूब मेहनत करें, भाग्य साथ देगा. रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें. अकाउंट्स और कीमती सामान को संभालकर रखें. 5 फलों का दान अवश्य करें. कर्क राशि (Cancer Horoscope)- जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. मन थोड़ा शांत रखने की कोशिश करें. मन की बात किसी से शेयर करते वक्त सावधान रहें. आटे का दान जरूर करें. सिंह राशि (Leo Horoscope)- दिन अच्छा है, जमकर मेहनत करें. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. तरक्की के योग हैं. पेट और प्रेम-संबंध में दिक्कतें आ सकती हैं. ऊं नम: शिवाय का जाप करें. कन्या राशि (Virgo Horoscope)- गुस्से के कारण लिए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. धन के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. बड़ी खरीद-फऱोख्त सोच-समझकर करें. बड़े भाई-बहन का विशेष रूप से ख्याल रखें. गाय को हरा चारा खिलाएं. तुला राशि (Libra Horoscope)- दिन बहुत अच्छा नहीं है. क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है. घर के लोगों के कारण भी परेशानी महसूस कर सकते हैं. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. दही का दान करें. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- वाहन और अन्य चीजों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. सोच-समझकर और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं. छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें. कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करें. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- दिन अच्छा नहीं है. भाग्यपक्ष कमजोर है. सिर, आंख और गले का विशेष रूप से ख्याल रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. वाहन सावधानी से चलाएं. बातचीत सावधानीपूर्वक करें. धन खर्च करने में जल्दबाजी ना करें. ऊं हं हनुमते नम: का जाप करें. मकर राशि (Capricorn Horoscope)- सिर, रक्त संबंधी मामलों और हड्डियों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. खेलते-कूदते और वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. लाल धागा दाहिनी कलाई में जरूर बांधें. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- दिन आपके लिए अच्छा है. प्रेम-संबंध मजबूत हो सकते हैं. साझेदारी में दिक्कतें आ सकती हैं. लाभ के लिए पैसा खर्च ना करें. हल्दी और किताब का दान जरूर करें. मीन राशि (Pisces Horoscope)- निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो रही है. विशेष और महत्वपूर्ण निर्यण लेने से बचें. पेट और कमर का विशेष रूप से ख्याल रखें. मुंह संबंधी दिक्कत ना हो, ख्याल रखें. हल्दी का दान जरूर करें.

from home https://ift.tt/2KjroJr

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...