Skip to main content

यूपी के इस शहर में हर बार लोकसभा चुनाव से पहले शुरू की जाती है विमान सेवा

<p style="text-align: justify;"><strong>कानपुर</strong>: अहिरवां एयरपोर्ट का ऐसा दुर्भाग्य है कि यहां से हवाई सेवा सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही शुरुआत की जाती है. चुनाव होने के बाद यहां की हवाई सेवा बंद कर दी जाती है, एक बार ऐसा कुछ फिर देखने को मिल रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 3 जुलाई को अहिरवां एयर पोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत कर बीजेपी नगर वासियों को तोफा देने जा रही है. इस मौके पर उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहेंगे.</p> यूपीए की सरकार में अहिरवां एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ था उस वक्त के कांग्रेस से सांसद श्री प्रकाश जायसवाल ने भरसक प्रयास किए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर से दिल्ली की हवाई सेवा की शुरुआत की गई. जब कानपुर से दिल्ली विमान सेवा शुरू हुई तो कानपुर वासियों ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया था. विमान सेवाओं की उद्योग जगत के व्यापारियों ने भी खूब सराहना की थी. <p style="text-align: justify;">लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हुआ और एनडीए की सरकार बनी और कानपुर से बीजेपी डॉ मुरली मनोहर जोशी सांसद बने. चुनाव के बाद ही अहिरवा एयर पोर्ट को बंद कर दिया ,एयर पोर्ट अर्थारटी का प्राइवेट कम्पनी एयर इण्डिया से करार टूट गया, एयर इण्डिया ने एयरपोर्ट से अपना पैकअप कर लिया. एयरपोर्ट बंद करने का आरोप कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया था.</p> दो साल बाद अहिरवा एयरपोर्ट का करार प्राइवेट कम्पनी स्पाइस जेट से हुआ और विमान से सेवा कानपुर में दोबारा बहाल की गयी. लेकिन यह विमान सेवा भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी. लगभग ढाई महीने बाद फिर से विमान सेवा बंद कर दी गयी. इस दौरान यह तर्क दिया गया कि अहिरवा एयरपोर्ट में की हवाई पट्टी और इसमें निर्माण की जरूरत है. लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव आहट मिली एक बार से हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है अब देखने वाली यह होगी यह हवाई सेवाएं कब तक चलती है. <p style="text-align: justify;">3 जुलाई से शुरू होने जा रही विमान सेवा की सभी तैयारिया हो चुकी हैं. कानपुर से दिल्ली के लिए 78 सीटर फ्लाईट की व्यवस्था की गई है ,जिसमें से अब तक 60 सीटें बुक भी हो चुकी हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइसजेट की टीम ने तैयारियों का निरिक्षण कर लिया है.</p>

from home https://ift.tt/2IE25ff

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...