Skip to main content

मंदसौर रेप कांड: बच्ची ने हालत में सुधार के बाद खाया बिस्कुट, पिता बोले- मुआवजा नहीं, फांसी चाहिए

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में गैंगरेप की शिकार बनी स्कूली छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है. इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती मासूम ने कल चाय और बिस्कुट लिया. हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टर वीएस पॉल ने कहा कि पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और वह बातचीत कर रही है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पीड़िता के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. इस फैसले पर पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें किसी भी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए. मैं सिर्फ चाहता हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए.  इस बीच मंदसौर रेप कांड पर राजनीति भी तेज हो गई है. विपक्षी दलों और सत्तापक्ष दोनों नेता बारी-बारी से अस्पताल का दौरा कर रहे हैं. देर रात ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अस्पताल का दौरा किया और बच्ची-परिजनों का हाल चाल जाना. बाद में सिंधिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. इस मौके पर उनके निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे.

सिंधिया बोले- इस्तीफा दें CM सांसद सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार खो चुके हैं. आज प्रदेश में महिलाएं-बच्चे सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा, "प्रदेश भर में मासूम बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन सूबे की बीजेपी सरकार कुम्भकर्ण की तरह गहरी नींद में है. खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सवाल का जवाब देना चाहिये कि उनकी सरकार नींद से कब जागेगी." वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में मध्यप्रदेश "बलात्कार की राष्ट्रीय राजधानी" बन गया है और सूबे में हर साल 5,000 महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है.

मंदसौर रेप कांड: राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- बच्चियों के लिए एक राष्ट्र के तौर पर एक साथ आना होगा

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के "पूरी तरह खत्म" हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर सत्तारूढ़ बीजेपी महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिये." सिंधिया ने मांग की कि मंदसौर में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले के मुजरिमों को सख्त से सख्त सजा दिलायी जाये.

मंदसौर गैंग रेप: पीड़ित परिवार से मिलने को एहसान बताने वाले बीजेपी विधायक ने माफी मांगी

from home https://ift.tt/2IGQ09f

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...