Skip to main content

बिहार: हार्दिक पटेल से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव, तानाशाही ताकतों से मिलकर लड़ेंगे

पटना: बिहार के दौरे पर पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता ने आज लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ''महात्मा गांधी की जन्मभूमि से चलकर कर्मभूमि पधारे युवा साथी हार्दिक पटेल से आज अपने आवास पर मुलाक़ात हुई. हम युवा दक्षिणपंथी अधिनायकवाद के ख़ात्मे, समतामूलक समाज के निर्माण, किसानों और युवाओं के हितों के लिए संघर्षरत है. हम तानाशाही ताक़तों से मिलकर व डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे.''

महात्मा गांधी की जन्मभूमि से चलकर कर्मभूमि पधारे युवा साथी @HardikPatel_ से आज अपने आवास पर मुलाक़ात हुई। हम युवा दक्षिणपंथी अधिनायकवाद के ख़ात्मे, समतामूलक समाज के निर्माण, किसानों और युवाओं के हितों के लिए संघर्षरत है। हम तानाशाही ताक़तों से मिलकर व डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे। pic.twitter.com/JPPHnpBMaf
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 30, 2018

लालू यादव के बोलने की स्टाइल, काम का अंदाज पसंद: हार्दिक पटेल

वहीं हार्दिक पटेल ने कहा, ''लालू यादव से मिलने की उम्मीद तो बड़ी थी. मैं पहले भी कहता आया हूं. मुझे वो बड़े अच्छे लगते हैं. उनके बोलने की स्टाइल, उनका काम करने का अंदाज पसंद है. कल उनका ऑपरेशन हुआ है. 10-12 दिन वे वहां अस्पताल में रहेंगे, जरूर उनसे मिलूंगा. मिलकर ऐसे लोगों से आशीर्वाद लेने में कोई बुराई नहीं है.''

हम जैसे युवा देश के लिए काम करेंगे तो बहुत अच्छा होगा: हार्दिक पटेल

गुजरात के पाटीदार नेता ने अपने कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, "सामाजिक न्याय और एकता के मुद्दे पर आज का यह कार्यक्रम था. सभी जिलों से लोग आए थे और उनके साथ आज सम्मेलन था. सामाजिक न्याय और एकता की बात करना हमारी प्राथमिकता है, बस इसी मुद्दे पर बिहार के पवित्र धरती पर पहुंचे थे. यहां पर हमारे बड़े भाई कह लो या मित्र कहो एक शिष्टाचार मुलाकात के नाते यहां पर आए थे. हम जैसे युवा इस देश के लिए इस देश के विकास के लिए काम करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा. सामाजिक तौर पर हम चाहते हैं कि यहां पर हर एक पिछड़ा समाज, दलित समाज सब मिलकर इस देश को संवैधानिक तरीके से चलाने का काम करें. जो बुरी ताकत इस देश में राज करती है उसको हटाने का काम करें.''

कल हार्दिक पटेल ने कहा था- नीतीश कुमार से मिलने का कोई मतलब नहीं

बता दें कि कल पटना पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा था कि नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई मतलब नहीं है. तेजस्वी यादव से मिलने की इच्छा है. हार्दिक पटेल ने कहा था, ''नीतीश कुमार ने अपना रास्ता बदल दिया है. वह अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं. उनसे मिलने और बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मैं बीजेपी के खिलाफ हूं." नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो मुझे बुलाते तो मैं उनसे मिलने जाता. नीतीश जी ने हमको इसलिए नहीं बुलाया कि दिल्ली वाले नाराज हो जाएंगे.

गौरतलब है कि जब हार्दिक पिछली बार जब दिसंबर, 2016 में पटना आए थे, तब वह पटना हवाईअड्डे से सीधे मुख्यमंत्री नीतीश के आधिकारिक आवास पर गए थे. राज्य सरकार ने उन्हें वीआईपी सत्कार दिया था. लेकिन इस बार स्थिति अलग है.

from home https://ift.tt/2KmcNwU

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...