Skip to main content

पासपोर्ट विवाद: ट्रोल होने पर सुषमा स्वराज ने पूछा- क्या आप ऐसे ट्वीट को सही मानते हैं?

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया ट्रोल पर एक बार फिर गुस्सा निकाला है. उन्होंने ट्विटर यूजर्स की अभद्र भाषा वाले ट्वीट को लाइक और रिट्वीट किये जाने पर एक पोल शुरू किया है. उन्होंने पूछा, ''दोस्तों मैंने कुछ ट्वीट लाइक लिए हैं. ये पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहा है. क्या आप ऐसे ट्वीटस को सही मानते हैं? प्लीज रीट्वीट.''

पोल में हां और ना के विकल्प दिये गये हैं. सुषमा स्वराज के इस ट्वीट के बाद पिछले करीब 15 घंटों में 50 हजार से अधिक लोगों ने वोट किया है. इनमें से 59 प्रतिशत लोगों ने ना कहा है, जबकि 41 प्रतिशत लोगों ने हां कहा है.

कैसे शुरू हुआ विवाद? यह मामला लखनऊ के रतन स्क्वायर पासपोर्ट से शुरू हुआ. जहां तन्वी सेठ नाम की महिला जब पासपोर्ट बनाने गई तो उनके साथ कथित तौर पर पासपोर्ट बनाने वाले अधिकारी ने बदसलूकी की. तन्वी के आरोपों के मुताबिक, अधिकारी ने पूछा की जब आपने मुस्लिम लड़के से शादी की है तो आपका नाम हिंदू जैसा क्यों है? आप नाम बदलवाइए. यह कहते हुए पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने पासपोर्ट बनाने से कथित तौर पर इनकार कर दिया.

जिसके बाद तन्वी सेठ ने इसकी शिकायत विदेश मंत्रालय से की. मीडिया में यह मामला सुर्खियों में आने के बाद आनन-फानन में तन्वी को पासपोर्ट दे दिया गया. अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया. अब तन्वी पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट में कई जानकारियां गलत दी है. इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच गठित की है. बताया जा रहा है कि जांच टीम ने तन्वी को दोषी पाया है. इस मामले में तन्वी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

सुषमा क्यों निशाने पर? दरअसल, तन्वी सेठ को पासपोर्ट दिये जाने पर कई संगठन और ट्विटर यूजर्स ने आपत्ति जताई. उनका कहना है कि पासपोर्ट के मामले को जानबूझ कर तन्वी ने हिंदू-मुस्लिम का रंग दिया और विकास मिश्रा की दलील सुने बगैर पासपोर्ट जारी कर दिया गया.

तन्वी सेठ पासपोर्ट केस: ट्रोल ने कहा- ये 'इस्लामिक किडनी' का इफेक्ट है, सुषमा ने शेयर किया ट्वीट

जिसके बाद कई ट्विटर यूजर्स ने सुषमा स्वराज पर भद्दे कमेंट्स किये. यूजर्स ने सारी हदें पार करते हुए सुषमा को निशाने पर लिया. रॉबिन नाम के शख्स ने तो शर्मिंदगी की सारी हदें पार करते हुए सुषमा स्वराज की किडनी फेल होने की भी दुआ कर डाली. उन्होंने लिखा, ''सुषमा स्वराज मैं आपके लिए दुआ कर रहा हूं कि आपका फिर से किडनी फेल हो जाए.'' इंदिरा बाजपेयी ने #ISupportVikasMishra के साथ लिखा है क्या यह इस्लामिक किडनी का इफैक्ट है.

सुषमा ने भी ट्विटर यूजर्स को सबक सिखाने के लिए ट्वीट को रिट्वीट किया. कांग्रेस का कहना है कि यह बीजेपी की ट्रोल सेना है. जिसे कई केंद्रीय मंत्री और खुद प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं.

ट्रोलिंग से बेपरवाह सुषमा ने चीन में फंसे 20 भारतीयों को दिलाया मदद का भरोसा

from home https://ift.tt/2KAISQS

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...