Skip to main content

FIFA 2018:फिर टूटा मेस्सी के विश्व कप जीतने का सपना, फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया

<strong>नई दिल्ली:</strong> विश्व के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 2006 में पहला विश्व कप खेलने वाले मेस्सी अपना चौथा विश्व कप खेल रहे थे लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए. आज के मुकाबले में फ्रांस हर तरह से अर्जेंटीना पर भारी दिखी और मुकाबला शुरू होते ही मैच पर पकड़ बना ली. 13वें मिनट में टीम को पेनल्टी मिली और एंटोनियो ग्रिजमान ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा कर टीम को बढ़त दिला दी. अर्जेंटीना ने इसके बाद जवाबी हमला किया आखिरी समय तक गेंद गोल पोस्ट से दूर ही रही. पहले हाफ के खत्म होने के कुछ देर पहले 41वें मिनट में डी मारिया ने 35 गज की दूरी से खूबसूरत गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. दूसरे हाफ के खेल शुरू होने के साथ ही अर्जेंटीना ने फ्रांस पर दबाव बनाना शुरू किया जिसका फायदा उन्हें 48वें मिनट मिला और मेस्सी के पास पर गेब्रियल मरकैडो ने गोलकर टीम को बढ़त दिला दी. यही एक पल था जब मेस्सी की टीम मैच में आगे थी लेकिन उनकी बढ़त 9 मिनट तक ही रही और बेंजामिन पवार्ड ने शानदार गोल कर फ्रांस को बराबरी पर ला खड़ा किया. दूसरा गोल खाने के बाद अर्जेंटीना का खेल पूरी तरह बिखरा हुआ दिखा. फ्रांस ने लगातार विरोधी टीम पर दबाव बनाया और अर्जेंटीना के बिखरे हुए डिफेंस में सेंध लगाने में कामयाब रहे. 64वें और 68वें मिनट में किलियाने एमबापे ने गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया. अर्जेंटीना मुकाबले से लगभग बाहर हो गई थी और खिलाड़ियों पर इसका असर भी दिखने लगा था अंतिम के समय में मेस्सी की टीम ने गोल करने के भरपुर कोशिश की लेकिन इंज्री टाइम में सर्जियों एगुयरो ही गोल करने में सफल रहे. एमबापे ने अपनी फुर्ती से अर्जेंटीना के डिफेंस की नाक में दम किए हुए थे और अर्जेंटीना के निकोलस टैगलिफियाको ने 20वें मिनट में उन्हें गिरा दिया. हालांकि उन्हें रैफरी ने पीला कार्ड तो दिया लेकिन फ्रांस को फ्री किक नहीं दी. पहले हाफ में अर्जेंटीना ने गेंद कब्जाने के मामले दबदबा तो बनाया लेकिन मेस्सी के बावजूद मौकों का फायदा नहीं उठा सके. डग आउट में मैनेजर डिडिएर डेसचैम्प्स के चेहरे पर राहत बराबरी के बाद साफ देखी जा सकती थी. फ्रांस और अर्जेंटीना 12वीं बार एक दूसरे से भिड़ रहे थे. साउथ अमेरिकी देश ने पिछले 11 मैचों में से छह में जीत दर्ज की थी जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे. फ्रांस की टीम ने शुरूआती टीम में छह बदलाव किये थे, उसने पॉल पोग्बा और एमबापे दोनों को टीम में चुना.

from home https://ift.tt/2Kt152P

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...