Skip to main content

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ से बाहर किए गए क्रिस गेल

<strong>नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. टीम के स्टार बल्लेबाज़ क्रिस गेल और रयाद इमरिट को टी20 की 13 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है. जबकि तीन साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले केरोन पोलार्ड को टी20 टीम में भी बरकरार रखा गया है.</strong> वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबले आने वाली 1 अगस्त को बेसेटर में खेला जाएगा. तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के बदले विकेटकीपर बल्लेबाज़ चैडविक वेलटन को टीम में शामिल किया गया है. जबकि टीम में दूसरा बदलाव शेलडॉन कॉटरेल के स्थान पर किया गया है. उनकी जगह टीम में ऑल-राउंडर रयाद एमरिट को शामिल किया गया है. इन दोनों बदलावों के अलावा टीम में अन्य कोई भी बदलाव नहीं है. कार्लोस ब्रैथवेट के कंधो पर अब भी टीम की कप्तानी का भार है. 2015 के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीमें में शामिल हुए आंद्रे रसेल को टीम के साथ बरकरार रखा गया है. रसेल को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे के दौरान चोट लगी थी. लेकिन वो टी20 सीरीज़ के लिए तैयार हैं. क्रिस गेल की गैर-मौजूदगी में इवान लुइस पर टीम को अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी. विंडीज़ सलेक्टर कमिटी के चेयरमैन कर्टनी ब्राउन ने कहा, ''हमने क्रिस गेल को आराम दिया है और उनके स्थान पर शेलडन कॉटरेल को टीम में मौका दिया गया है. टीम में यूके में खेले गए चैरिटी मैच की टीम की झलक मिलती है.'' विंडीज़ टीम के अनुभवी स्पिनर दिनेश रामदीन टीम के दूसरे प्रमुख स्पिनर होंगे, पिप वॉल्टन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. 13 सदस्यीय टीम में सैमुएल बद्री पर स्पिन अटैक की जिम्मेदारी होगी. उनके अलावा गेंदबाज़ी में कीमो पॉल, एशले नर्स, केसरिक विलियम्स, ब्रैथवेट और रसेल भी जिम्मा संभालेंगे. <strong>टी20 सीरीज़ के लिए टीम: </strong> <strong>कार्लोस ब्रैथवेट(कप्तान), सैमुएल बद्री, शेलडन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, इवान लुइस, एशले नर्स, कीमो पॉल, रोवमेन पॉवेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स, चैडविक वॉलटन, कैसरिक विलियम्स.</strong>

from home https://ift.tt/2NYwgRH

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...