Skip to main content

63 साल का बुजुर्ग 5 गर्लफ्रेंड्स को खुश करने के लिए बना चोर, गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके में 63 साल के व्यक्ति को चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम बंधू सिंह है. बंधू सिंह के चोर बनने की कहानी थोड़ी रोचक है. करीब एक दशक पहले बंधू को उसकी गर्लफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उसके पास ज़्यादा पैसे नहीं थे. तभी उसने ये ठान लिया था कि प्यार के रास्ते में कभी पैसा नहीं आना चाहिए. इसके लिए चोरी करना उसे सबसे आसान रास्ता नज़र आया.

बताया जा रहा है कि बंधू सिंह पांच गर्लफ्रेंड हैं जिन्हें खुश रखने के लिए वो चोरी कर रहा था. चोरी के इस सिलसिले की शुरुआत उसने पहले छोटे स्तर पर की थी, लेकिन पकड़े न जाने पर उसका हौसला बढ़ता चला गया.

बंधू ने नॉर्थ दिल्ली इलाके में बड़े पैमाने पर चोरियां कीं. जिन घरों में सीसीटीवी नहीं लगे होते थे, वो उन्हीं घरों को अपना टार्गेट बनाता था. लेकिन एक दिन गलती से उसने सीसीटीवी को बल्ब समझ कर छोड़ दिया और यहीं से उसके काले कारनामों का पर्दाफाश हो गया. सीसीटीवी में बंधू की सारी हरकतें कैद हो गयीं और पुलिस ने आसानी से उसे खोज निकाला.

दिल्ली मुलिक के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक दिन सुबह उनके पास जगदीश कुमार का फोन आया. जगदीश ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में चोरी हो गयी है. जगदीश की फैक्ट्री से 60,000 रु. नगद, कई लैपटॉप और कुछ अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर इस गुत्थी को सुलझाने की योजना बनाई.

सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलीं और कई जगहों पर रेड की गई. एक सूत्र से मिली जानकारी के बाद बंधू को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान बंधू ने बताया कि वह मंगलापुरी का रहने वाला है और उसकी पांच गर्लफ्रेंड हैं जिनकी ऐशो-आराम भरी जिंदगी के लिए उसे चोरी करनी पड़ती है. उसका कहना है कि उसने कई बार खुद को सुधारने की कोशिश की लेकिन गर्लफ्रेंड की फिज़ूल भरी माँगों को पूरा करने के लिए उसे चोरी करनी ही पड़ती थी.

बंधू ने बताया कि एक किराए के कमरे पर वह चोरी का सामान रखता था और कुछ समय बाद उसे ठिकाने लगा देता था. उसके पास से बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की गई है. बंधू के पकड़े जाने से पुलिस ने करीब 20 केसों की गुत्थी सुलझा ली है.

from home https://ift.tt/2Aq3tn4

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...