Skip to main content

लंदन: माल्या के प्रत्यर्पण की उल्टी गिनती शुरू, अदालत में आज अंतिम सुनवाई

नई दिल्ली: देश का 9000 करोड़ रुपया लेकर भागे उधोगपति विजय माल्या के प्रत्यार्पण के मामले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. मंगलवार को विजय माल्या के मामले में लंदन कोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी. इसके बाद इस मामले में किसी भी क्षण फैसला आ सकता है. आलम यह है कि सीबीआई और ईडी दोनों की टीमें लंदन पहुंच चुकी हैं और दोनों ही पक्ष फैसला उनके खिलाफ जाने की स्थिति में लंदन की सुप्रीम कोर्ट में माल्या के खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं.

लंदन में हैं CBI और ED के अधिकारी सूत्रों के मुताबिक लंदन में मामले की पैरवी कर रही लंदन की सरकारी एजेंसी क्राउन प्रॉसिक्यूशन ने सीबीआई और ईडी दोनों के अधिकारियों से मंगलवार को कोर्ट में पेश रहने को कहा है जिससे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी की जा सके. सीबीआई और ईडी दोनों के अधिकारी लंदन पहुंच चुके हैं.

दी जा सकती है आगे की तारीख सूत्रों के मुताबिक क्राउन प्रॉसिक्यूशन ने मामले से जुड़े सभी असली दस्तावेज भी अधिकारियों से मांगे है जिनमें सीबीआई के गवाहों के वो बयान भी शामिल हैं जिसपर शुरुआती दौर में माल्या के वकीलों और कोर्ट दोनों को आपत्ति थी. सूत्रों ने बताया कि सुनवाई खत्म होने पर ये कोर्ट के जज पर निर्भर करता है कि वो तुरंत फैसला सुना दें या फिर फैसले के लिए अगली तारीख दे दें.

माल्या भी जा सकता है सुप्रीम कोर्ट जांच से जुडे एक आला अधिकारी ने बताया कि लंदन कोर्ट का फैसला चाहे माल्या के हक मे जाए या भारत के दोनों ही पक्ष फैसले के खिलाफ वहां के सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में माल्या के भारत आने में और भी विलंब हो सकता है. हालांकि, माल्या की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि लंदन कोर्ट से दूसरे मामलों में उसे राहत नहीं मिल रही है.

भारत में भी ईडी ने उसके खिलाफ भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत मुकदमा डाल दिया है. इसपर 27 अगस्त को सुनवाई होनी है. इस कानून में सरकारी एजेंसियों के पास अपराधी की निजी संपत्ति जब्त करने का अधिकार है जिसे लेकर माल्या खासा परेशान बताया जाता है.

विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की उल्टी गिनती शुरू, देखें वीडियो

from home https://ift.tt/2KcABy8

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...