Skip to main content

जेडीयू ने बीजेपी पर किया हमला, कहा- बीजेपी ने दलितों के गाल पर तमाचा मारा

नई दिल्ली: एससीएसटी ऐक्ट में बदलाव के लिए अध्यादेश लाने के पहले जेडीयू के महासचिव और दलित नेता ने एक तरफ बीजेपी पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ रामविलास पासवान से इस्तीफा देने को कहा. वहीं जेडीयू नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार से भी इस आंदोलन को समर्थन देने की मांग की. ऐसे में हमारे संवाददाता प्रकाश कुमार ने श्याम रजक से बात की.

रामविलास से क्यों इस्तीफा मांग रहे ?

काफी दिनों से इंतज़ार कर रहे. इंतज़ार की बेबसी खत्म हो गई है. दलितों के खिलाफ मुकदमे वापस नहीं हो रहे. जस्टिस आदर्श गोयल ने 1989 के एससीएटी एक्ट में सुक्षरण किया उन्हें एनजीटी का चेयरमैन बना दिया. रामविलास जी कहते हैं अध्यादेश आएगा लेकिन समय बीत गया. अब अल्टीमेटम दिया सात तारीख तक अध्यादेश लाइए. आप मंत्री हैं कैबिनेट में सदस्य हैं आप दबाव देकर सात तारीख तक अध्यादेश कराइए अगर नहीं करा पाते हैं तो सड़क पर आइए. आप इस्तीफा दीजिए मंत्री पद से. ये माया के चक्कर में क्यों हैं ऐसा रहेंगे तो न माया मिलेगी ना राम. आप इस्तीफा देकर सड़क पर आइए पूरा दलित समुदाय आपके साथ है.

बीजेपी क्यों कोताही बरत रही?

बीजेपी ने दलितों के गाल पर तमाचा मारा. बीजेपी की दलितों के प्रति जो मानसिकता होगी या उनपर कोई दबाव होगा इसी कारण आप देख लीजिए एक तरफ़ दलितों के खिलाफ फैसले आए. उन लोगों ने कहा इससे कुछ नहीं होगा. उसके बाद दलितों के गाल पर करारा तमाचा मारा गया. सात जुलाई को जस्टिस आदर्श कुमार गोयल सेवानिवृत होते हैं औऱ उन्हें पांच साल के लिए एनजीटी का चेयरमैन बनाया जाता है. ये क्या है. एक तरफ दलितों के खिलाफ वो फैसला देते हैं और उन्हें अवार्ड देते हैं.

क्या बीजेपी दलितों के खिलाफ है ?

हम ये नहीं कह रहे खिलाफ है लेकिन जो कारनामे हैं उसने अविश्वास पनपा है उससे दलितों में प्रताड़ना बढ़ती जा रही है.

क्या नीतीश पर दबाव डालेंगे ?

मैंने कहा दिया है, सारा कुछ कह चुके हैं. अध्यादेश लाने के लिए पार्टी की ओर से कहिए और दबाव बनाइए.

नौ अगस्त को दलित आंदोलन में आपका स्टैंड क्या है?

दलितों के लिए जो भी लड़ाई होगी उसमें सब कुछ से ऊपर उठकर शरीक होता हूं. हमारी काफी लोगों से बात हो रही है. नौ तारीख को भारत बंद में शामिल होंगे. नीतीश जी को शामिल होना चाहिए. जिनको भी दलितों के लिए आदर और प्रेम है सबको शामिल होना चाहिए.

from home https://ift.tt/2Ovjo6A

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मैन वर्सेज वाइल्ड : पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के एपिसोड ने बनाया खास रेकॉर्ड, जानिए क्या ?

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है. इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले. इंप्रेशन एक मीट्रिक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम from home https://ift.tt/2HmmJTD

CBI मामलाः CVC ने CBI के डायरेक्टर आलोक वर्मा, स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया

नई दिल्लीः सीबीआई घूसकांड में एक और मोड़ आ गया है. सीवीसी (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) ने छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है. सीवीसी की जांच के पहले चरण में राकेश अस्थाना से मांगे जा रहे हैं from home https://ift.tt/2RgyPjA