Skip to main content

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल, कल कांग्रेस प्रभारी के साथ हुई बदसलूकी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा में कल राज्य के प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ हुई बदसलूकी के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं को दिल्ली तलब किया. सुबह 10:00 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर राज्य के तमाम बड़े नेता जुटे. एक से डेढ़ घंटे तक राज्य के नेतृत्व में चल रहे सिर फुटौव्वल पर चर्चा हुई. मीटिंग के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ एक गाड़ी में निकले और दिग्विजय सिंह अलग गाड़ी में निकले. लेकिन इन नेताओं में से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की.

बावरिया ने BJP को ठहराया जिम्मेदार राज्य के प्रभारी दीपक बावरिया सबसे आखिर में बाहर आए. उन्होंने अपने साथ हुई बदसलूकी पर बयान देते हुए कहा कि बड़ी तादाद में कार्यकर्ता आ गए थे. लेकिन इस सब के बीच बावरिया ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया और कहा कि जिन लोगों ने बदसलूकी की है वो बीजेपी की तरफ से प्लांट किए गए थे. बीजेपी जनता को संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस बंटी हुई है, जबकि शिवराज खुद अकेले हैं.

ओंकारेश्वर से चुनाव अभियान शुरु करेंगे राहुल एबीपी न्यूज़ ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वो कार्यकर्ताओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि थोड़े बहुत ऐसे कार्यकर्ता भी होते हैं लेकिन लाख में कुछ एक ही ऐसे होते है. आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सूबे के ओंकारेश्वर से सड़क के रास्ते राज्य में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे.

राहुल मध्य प्रदेश में सितंबर से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे. विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सितंबर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओंकारेश्वर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. राहुल के यात्रा सड़क मार्ग से होगी. राहुल गांधी ने जिस तरह बस से चुनावी यात्रा की थी, ये यात्रा उसी तरह हो सकती है.

from home https://ift.tt/2M5xqu3

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...