Skip to main content

पानी-पानी हुआ नवाबों का शहर लखनऊ, 12 घंटों से जोरदार बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जलभराव की समस्या की वजह से सैकड़ों स्कूली बच्चे कई जगहों पर फंसे रहे. घर से निकले स्कूली बच्चें सड़कों और चौराहों पर फंसे रहे और कई बच्चे फ्लाईओवर के नीचे खड़े दिखाई दिए.

शामियाना रोड, नाका हिंडोला, अमीनाबाद, हजरतगंज, इंदिरानगर, हरिहरनगर, जानकीपुरम, अलीगंज, नारही, सप्रू मार्ग और गोमतीनगर के कई निचले क्षेत्रों से जल भराव की खबर है.

राजाजीपुरम में रहने वाले अना महेंद्र ने नाराजगी के साथ कहा, "पानी में डूबे शहर को देखकर दुख होता है खास तौर से जब लखनऊ को स्मार्ट सिटी का टैग मिला हो."

उन्होंने कहा कि पार्क में पानी जमा होने से सुबह की सैर के लिए कोई जगह नहीं बची है.

अधिकारियों ने कहा है कि पानी को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर की जा रही है. शहर के ज्यादातर इलाकों में नाले पूरे भरे हुए हैं और सीवर जाम हैं. कुछ जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित होने की भी खबर है.

लखनऊ और आसपास के इलाकों में बीते 12 घंटों से बारिश हो रही है और लेकिन सुबह बारिश तेज हो गई. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने दिन में ज्यादा बारिश की संभावना जताई है.

from home https://ift.tt/2PQAeNT

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मैन वर्सेज वाइल्ड : पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के एपिसोड ने बनाया खास रेकॉर्ड, जानिए क्या ?

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है. इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले. इंप्रेशन एक मीट्रिक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम from home https://ift.tt/2HmmJTD

CBI मामलाः CVC ने CBI के डायरेक्टर आलोक वर्मा, स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया

नई दिल्लीः सीबीआई घूसकांड में एक और मोड़ आ गया है. सीवीसी (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) ने छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है. सीवीसी की जांच के पहले चरण में राकेश अस्थाना से मांगे जा रहे हैं from home https://ift.tt/2RgyPjA