Skip to main content

यदुवंशी का दूध, कुशवंशी का चावल, ब्रह्मर्षि का गुड़, अतिपिछड़े के पंचमेवा से उपेंद्र कुशवाहा बनाएंगे सियासी 'खीर'

पटना: केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में कुछ लोग हैं जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर नहीं देखना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने नाम नहीं बताया. कुशवाहा ने यह घोषणा की कि 'पैगाम-ए-खीर' नाम से एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत 25 सितंबर को पटना से होगी.

खीर विवाद से उत्साहित उपेंद्र कुशवाहा अब नए अंदाज में खीर की व्याख्या करते नजर आए आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ''यदुवंशी का दूध, कुशवंशी का चावल, ब्रह्मर्षि का गुड़ से खीर बनाई जाएगी. मगर उस खीर में तब तक स्वाद नहीं आएगा जब तक अतिपिछड़े समाज से पंचमेवा नहीं मिलाया जाए.''

खीर के बहाने जाति समीकरण को नया आयाम देते हुए कुशवाहा ने कहा, ''खीर में अनुसूचित जाति के यहां से तुलसी पत्ता, मुस्लिम भाई के घर से दस्तरखान का इंतजाम किया जाएगा. अनुसूचित, पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के साथ अगड़ी जाति और मुसलमानों के साथ मिल-बैठकर खीर बनाई जाएदी.'' हालांकि, कुशवाहा ने यह नहीं बताया कि आग का इंतजाम किस जाति अथवा समुदाय से किया जाएगा.

उपेंद्र कुशवाहा अब नए जातिगत समीकरण बनाने की जुगत में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से ही प्रचारित अनुसूचित जाति-अतिपिछड़ों के अधिकारों के लिए सम्मेलन हो रहे हैं. उनके हक की लड़ाई और सभी वर्गों की भागीदारी के लिए कुशवाहा आवाज उठाते रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''शिक्षा क्षेत्र में अनुसूचित और अतिपिछड़ी जाति के बच्चे ही सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं. जब भी ऐसी बात सामने आती है तो इस विचार के लिए लोग पक्ष और विपक्ष में बंट जाते हैं. जिसके चलते तनाव और बढ़ जाता है.''

कुशवाहा ने कहा, ''तनाव नहीं बढ़ने चाहिए क्योंकि इससे आपस में ही गलतफहमी हो जाती है. कुछ लोग मानते हैं कि आरक्षण से नुकसान होता है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है.  दक्षिण के राज्य हमारे सामने ऐसे उदाहरण के तौर पर मौजूद हैं जहां सबसे ज़्यादा आरक्षण है, पर वो राज्य भी पिछड़े राज्यों में आते हैं. आरक्षण को लेकर जो वातावरण है वो गलतफहमी से भरा हुआ है. इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम चलाने की ज़रूरत है.''

from home https://ift.tt/2Ppr0Hr

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...