Skip to main content

शाहजहांपुर: पुलिस ने नहीं की दबंगों पर कार्रवाई तो गैंगरेप पीड़िता ने बच्चे संग खुद को लगा ली आग

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहां एक गैंगरेप की पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने और अपने बच्चे पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली. पीड़िता ने गुरुवार शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर है. कहा जा रहा है कि दंबगों ने महिला से 6 महीने तक रेप किया. महिला पुलिस के पास दौड़ती रही पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने अपना जीवन खत्म करने की ठान ली. महिला के आत्मदाह के बाद पुलिस की नींद खुली. एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. इस मामले में 3 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है.

इलाज के दौरान महिला ने जिला अस्पताल मे दम तोड़ दिया,लेकिन मरने से पहले उसने जो कुछ भी बयां किया उससे प्रदेश की योगी सरकार की महिला सुरक्षा की पोल खुल गयी है. पुलिस अभी भी इस मामले मे कोरी कारवाई का आश्वासन दे रही है.

मामला थाना परौर का है. मरने से पहले अस्पताल में महिला ने बयान दिया कि छह महीने पहले मुकेश यादव, प्रमोद यादव और विनय कुशवाहा नाम के लोगों ने उसका गैंगरेप किया था. घटना के बाद से लगातार उसके साथ गैंगरेप किया जा रहा था और मुंह खोलने पर बेटे को मारने की धमकी भी दी जा रही थी. लेकिन, एक महीना पहले उसने अपने पति को अपने साथ हो रही बरबरता की पूरी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई.

महिला ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुआ कहा कि मुझसे जबरन राजीनामा कराया गया. पुलिस समझौता करने का दबाव बनाती रही. महिला ने कहा कि बीते 18 अगस्त दबंगों ने फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था. महिला के बयान ने पुलिस की भूमिका और काम करने के तरीके पर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.

from home https://ift.tt/2N2jjcy

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...