Skip to main content

कन्नौज: पत्नी का इलाज कराने के लिए बेबस पिता ने कर दिया अपने बच्चे का सौदा

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से एक हृदय विदारक मामला सामने आया जहां एक बेबस और लाचार पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़े का महज 25 हजार रुपए में सौदा कर दिया ताकि वो अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी का इलाज करा सके.ये मामला कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के गांव बरेठी दारापुर का है. दारापुर का निवासी अरविंद बंजारा बेहद गरीब है. उसकी चार वर्ष की एक बेटी रोशनी और एक साल का बेटा जानू है.

पत्नी सुखदेवी सात महीने से गर्भवती है. बुधवार सुबह सुखदेवी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद वह पत्नी को सौ सैय्या जिला अस्पताल ले गया. जांच के बाद पता चला कि सुखदेवी के शरीर में खून की बहुत कमी है और वहां उसका इलाज नहीं हो सकता. बातचीत के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद अरविंद बंजारा पत्नी को लेकर जिला अस्पताल कन्नौज आया, जहां उसे भर्ती नहीं किया गया. अरविंद ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में नर्सो ने उससे 25 हजार रुपये की मांग की. पैसे न होने पर वह पत्नी को लेकर वो मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां सुखदेवी की नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया.

Kannauj: Man attempts to sell his child for Rs 25,000 for pregnant wife's treatment. Police say,'locals informed us about it. We reached the spot & made arrangements to get her admitted & also contributed money to help them. They are very poor. We will ensure she gets treatment.' pic.twitter.com/lP9BPTekda
— ANI UP (@ANINewsUP) August 30, 2018

पत्नी के इलाज के लिए पैसे न होने पर अरविंद ने अपने एक वर्षीय बेटे जानू को बेचने का फैसला कर लिया. पत्नी और बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज के गेट पर आकर एक युवक से सौदा करने लगा. अरविंद ने पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाने के लिए 30 हजार रुपये में बच्चे को बेचने की बात कही, लेकिन खरीददार 25 रुपये देने को राजी हुआ.

खरीददार अपनी पत्नी से बच्चे को खरीदने की राय लेने घर चला गया. तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इससे मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी बृजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और अरविंद से पूछताछ की. अरविंद ने बताया कि वह बेहद गरीब है. पत्नी और पेट में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए उसने अपने बेटे को बेचने का फैसला लिया था. इसके बाद चौकी प्रभारी ने गंभीर हालत में सुखदेवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया  और इलाज में खर्च होने वाले पैसों की जिम्मेदारी ली.

from home https://ift.tt/2wtFUFh

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...