Skip to main content

अमेरिका ने कहा, उत्तर कोरिया को बातचीत से पहले परमाणुमुक्त हो जाना चाहिए

वॉशिंगटन: अमेरिका का कहना है कि वाशिंगटन के प्योंगयांग के साथ युद्ध समाप्ति घोषणापत्र पर हस्ताक्षर से पहले उत्तर कोरिया को परमाणुमुक्त हो जाना चाहिए. विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नौर्ट ने बुधवार को कहा, "हमारा मानना है कि अन्य चीजों को शुरू करने से पहले उत्तर कोरिया को परमाणुमुक्त हो जाना चाहिए."

अमेरिकी मीडिया ने पहले कहा था कि कोरियाई युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच मौखिक समझौता हुआ था. संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच मौखिक समझौते हुए थे. किम और ट्रंप 12 जून को सिंगापुर में मिले थे. परमाणुमुक्ति की गति और पैमाने के अलावा वाशिंगटन व प्योंगयांग युद्ध समाप्ति की घोषणा को जारी रखने पर असहमत थे.

अमेरिका पहले भी कहता रहा है कि उत्तर कोरिया से तभी कुछ बातचीत की जाएगी जब कोरिया परमाणु मुक्त करता है. इसके पहले कई बार उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच कोल्ड वॉर होता रहा है. दोनों देश एक-दूसरे को हमले की धमकी दे चुके हैं. इसके अलावा उत्तर कोरिया को परमाणु हमलें की चेतावनी दी है. उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं. इन प्रतिबंधों के बावजूद उसने अपने परमाणु कार्यक्रमों को नहीं रोका.

अमेरिका ने कई बार उत्तर कोरिया को चेताया और धमकी दी की उस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. बात न बनते देख अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच बातचीत की बात कही. जहां जून महीने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात की थी. इस मुलाकात दौरान परमाणुमुक्ति के बारे में चर्चा की गई. वही अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने उत्तर कोरिया की तीन बार यात्रा की.

डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की चौथी उत्तर कोरिया की यात्रा को रद्द कर दिया. यात्रा को रद्द करने के पीछे उन्होंने कारण बताया कि परमाणु मुक्त होने की प्रक्रिया कोई सहमति नहीं बन रही है. वही अमेरिका ने स्टीफन बीगन को उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है.

सांसदों के सवालों का जवाब देने संसद में होंगे फेसबुक-ट्विटर के अधिकारी

from home https://ift.tt/2N6eJKf

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...