Skip to main content

ईरान अब भी परमाणु समझौते के नियमों पर कायम है: यूएन की रिपोर्ट

विएना: ईरान विश्व शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते के नियमों पर अब भी कायम है. परमाणु मामलों पर नजर रखने वाली एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ईरान, ज्वाइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (JCPOA),2015 के मुख्य मानकों का अब भी पालन कर रहा है.

मई में समझौते से अलग हो गया था अमेरिका यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते से बाहर होने का फैसला किया है. ट्रंप ने मई में इस समझौते से खुद को अलग कर लिया था. इसके बाद उन्होंने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस प्रतिबंध से ईरान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है.

ईरान ने सर्वेक्षण में सहयोग किया आईएईए ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि उनकी टीम को ईरान में उन सभी जगहों पर जाने दिया गया जहां उसे जाने की जरूरत थी. हालांकि एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में ईरान के प्रमुख भागों में पहुंच के लिए समय पर सक्रिय सहयोग की बात दोहराई है.

अमेरिकी सैनिक ने ISIS को मदद करने का दोष स्वीकार किया

ईरान में यूरेनियम और भारी जल की मात्रा में बढ़ोत्तरी हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि मई में आई रिपोर्ट के मुकाबले ईरान में यूरेनियम और भारी जल की मात्रा में बढ़ोत्तरी हुई है. लेकिन यह समझौते में निर्धारित मात्रा के भीतर ही है. आपको बता दें कि 2015 में हुए समझौते के मुताबिक, ईरान यूरेनियम भंडार को केवल 3.67% तक ही बढ़ा सकता है. जबकि एक परमाणु हथियार बनाने में तकरीबन 90% यूरेनियम की जरूरत होती है.

अमेरिका ने रूसी हथियार खरीदने को लेकर भारत को आगाह किया

'JCPOA हमारे हित में नहीं है तो तेहरान इसे खारिज कर देगा' इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनई ने कहा है कि अगर JCPOA हमारे हित में नहीं है तो तेहरान इसे खारिज करने से नहीं हिचकेगा. हालांकि ख़ामेनई ने कहा कि वे यूरोपीय राज्यों से बातचीत जारी रखेंगे.

from home https://ift.tt/2wtfR1h

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...