Skip to main content

JNU के टीचर्स ने HRD मंत्री को लिखा ओपन लेटर, वीसी पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली: देश के सबसे बेहतर शिक्षण संस्थानों में से एक जेएनयू के टीचर्स एसोसिएशन ने एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को हटाने की मांग की है. जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन (JNUTA) ने एचआरडी मिनिस्टर को एक ओपन लेटर लिखा है और उसमें इस बात की मांग की है. टीचर्स का आरोप है कि वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने जेएनयू के एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से ऐसे काम किए हैं, जिससे इस बेहतरीन यूनिवर्सिटी का नाम खराब हो रहा है. इसके अलावा टीचर्स ने आरोप लगाया कि वीसी किसी भी मुद्दे पर उनके राय पर गौर नहीं करते हैं.

लेटर में इस बात का ज़िक्र है कि जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने 7 अगस्त को आयोजित एक जनमत संग्रह में इस बात का फैसला लिया था कि वीसी को पद से हटाया जाएगा. इसके बाद की बैठकों में वीसी को पद से हटाने की आखिरी तारीख 5 सितम्बर तय की गई थी.

जेएनयू जनमत संग्रह : 93 फीसद शिक्षक हैं कुलपति को हटाने के पक्ष में

उमर खालिद पर हमला करने वाले दो लोगों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

लेटर में टीचर्स ने आरोप लगाया है कि किसी भी फैसले में वीसी उनकी बातों को महत्व देने के नज़रअंदाज कर देते हैं. इसके अलावा JNUTA ने अपने लेटर में कहा, "वीसी टीचर्स को डराकर, धमकाकर या किसी और तरीके का उपयोग कर अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हैं.'' इसके अलावा इस लेटर में कहा गया है कि वीसी को 7 मामलों में ढेर सारे सबूतों के आधार पर दोषी पाया गया है.

JNUTA ने वाइस चांसलर पर लगाए हैं ये 7 आरोप

इस लेटर के मुताबिक ये 7 आरोप हैं- वीसी का अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करना और लगातार पाबंदियों का उल्लंघन करना, फैकल्टी की सिलेक्शन प्रोसेस की अखंडता को भंग करना, शोध के इच्छुक छात्रों के हितों को नुकसान पहुंचाना, आम आदमी के पैसों की बर्बादी और सीईआई एक्ट के साथ ही रिज़र्वेशन पॉलिसी का उल्लंघन करना, टीचर्स का शोषण करना और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखना, लोकतंत्र की बजाय एकाधिकार (तानाशाही) को बढ़ावा देना, जेएनयू की यौन शोषण नीति को कमजोर करना, टीचर्स एसोसिएशन का आखिरी आरोप ये है कि वीसी ने लापता हुए छात्र नजीब एहमद के मामले में मूर्खतापूर्ण रवैया अपनाया था और वो छात्रों की रक्षा करने में सफल नहीं हुए हैं.
[caption id="attachment_658978" align="aligncenter" width="431"] जेएनयू के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार (फाइल फोटो)[/caption]
इसके अलावा टीचर्स एसोसिएशन ने ये आरोप लगाया कि इस आपदाजनक रवैये के चलते जेएनयू प्रभावित हो रहा है. इस नेतृत्व में जेएनयू में एडमिशन कम हो गए हैं, जिसके चलते आम लोग जो टैक्स में रुपये देते हैं वो बर्बाद हो रहे हैं. इसके अलावा वीसी पर से जेएनयू की कम्युनिटी का विश्वास उठ गया है.

वहीं टीचर्स ने ये आरोप लगाया है कि वीसी पिछड़े वर्गों के अधिकारों का भी हनन कर रहे हैं. आरोप है कि एससी/एसटी टीचर्स ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि एडमिनिस्ट्रेशन से उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार नहीं मिल रहे हैं.

JNU के मैनेजमेंट स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा

from home https://ift.tt/2wtNdwH

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...