Skip to main content

अभिनंदन को भेजे रेडियो संदेश पाक ने रोक दिए थे, इसलिए उन्हें पीओके पहुंचने का पता ही नहीं चला

नई दिल्ली (मुकेश कौशिक).गो कोल्ड...गो कोल्ड... यानी लौट आओ...लौट आओ...।यह वह रेडियो संदेश था, जो 27 फरवरी की सुबह विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को कमांड रूम से लगातार भेजा गया था, लेकिन यह उन तक पहुंचा ही नहीं। मिग-21 से पाक लड़ाकू विमान एफ-16 का पीछा करते हुए अभिनंदन पीओके में चले गए थे। कमांड रूम से उन्हें लगातार वापस लौटने का संदेश भेजा जा रहा था।

इस पूरी घटना की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन के लिए भेजे जा रहे भारतीय वायुसेना के रेडियो संदेश न सिर्फ सुने, बल्कि उन्हें अभिनंदन तक पहुंचने से भी रोक दिया था। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वायुसेना के पास अगर सुरक्षित रेडियो संदेशहोता तो अभिनंदन पाक के कब्जेमें जाने से बच सकते थे।

जब अभिनंदन ने आखिरीसंदेश सुना तब वे भारतीय सीमा में थे

बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 24 विमानों की फाॅर्मेेशन से हमला बोला था। इनमें से 12 विमानों ने जम्मू-कश्मीर की ओर रुख किया। अम्बाला स्थित इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ने पाक एयरफोर्स की इस हरकत को देख लिया था। उस समय पीर पंजाल के दक्षिण में दो सुखाई-30 और दो मिराज-2000 पैट्रोलिंग पर थे। इसके अलावा 8 मिग-21 विमानों को श्रीनगर और अवंतिपुरा से रवाना किया गया। इनमें से एक मिग-21 को अभिनंदन उड़ा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अभिनंदन ने जिस आखिरी संदेश को सुनने की पुष्टि की है, वह यह था कि उनके पश्चिम में दुश्मन का इलाका है। यानी तब तक अभिनंदन अपनी सीमा में थे। उसके तुरंत बाद उनके विमान से संदेशों के जवाब मिलने बंद हो गए थे।


वॉट्सएप की तरह एन्क्रिप्टेड नहीं ये संदेश

पूर्व वायुसेना उपप्रमुख ने बताया कि एयर मार्शल रविकांत शर्मा, ‘‘आज वॉट्सऐप के संदेश हम एन्क्रिप्टेड रूप में भेजते हैं, लेकिन वायुसेना के पायलट को जब रेडियो संदेश भेजते हैं तो उन्हें डीकोड करके कहीं भी समझा जा सकता है। दुश्मन देश सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो-एसडीआर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहा है। यह बिलकुल ऐसा है, जैसे किसी गाने के रिकॉर्ड पर सुई अटक जाती है और फिर कुछ समझ नहीं आता।’’

इजरायल से रेडियो सेट खरीदने की तैयारी, बाद में देश में ही बनेंगे

अभी तक डीआरडीओ संदेश भेजने की नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा था। तर्क यह था कि रेडियो संदेश की टेक्नोलॉजी देसी होगी तो सुरक्षित रहेगी। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। अब रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया के तहत टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए विदेशी कंपनियों से संपर्क किया है। सूत्र ने बताया कि इजरायली कंपनी राफेल से रेडियो सेट खरीदे जाएंगे और बाद में उन्हें भारत में बनाएंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि ये सेट भारत में सरकारी कंपनी बनाएगी या निजी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lcqqmO

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मैन वर्सेज वाइल्ड : पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के एपिसोड ने बनाया खास रेकॉर्ड, जानिए क्या ?

<p style="text-align: justify;"><strong>मुंबई:</strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है. इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले. इंप्रेशन एक मीट्रिक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम from home https://ift.tt/2HmmJTD

CBI मामलाः CVC ने CBI के डायरेक्टर आलोक वर्मा, स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया

<strong>नई दिल्लीः</strong> सीबीआई घूसकांड में एक और मोड़ आ गया है. सीवीसी (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) ने छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है. <strong>सीवीसी की जांच के पहले चरण में राकेश अस्थाना से मांगे जा रहे हैं from home https://ift.tt/2RgyPjA