Skip to main content

माइनस 40 डिग्री पर डटे हैं सेना के जवान, 12 हजार फीट पर स्थित बेस कैम्प तक जा सकेंगे पर्यटक

2020 की भास्कर की थीम है- खुद को री-इनवेंट करने का साल। उठो, जागो क्योंकि रोज जीतना है... ख्वाहिश! यकीन! और उम्मीद को मुट्ठी में रखें। हर दिन के लिए तैयार रहें।ठीक वैसे, जैसे सियाचिन के मोर्चे पर माइनस 40 डिग्री में तैनात हमारे फौजी।भास्कर सियाचिन पहुंचा तो जवानों को देख यह एहसास हुआ कि मुश्किलें हमेशा खुद को परखने का मौका देती हैं, खुद को री-इनवेंट करना सिखाती हैं। यह तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि सियाचिन अब आम लोगों के लिए भी खुलने जा रहा है।सेना ने भास्कर पाठकों के लिए यह तस्वीर विशेष रूप से उपलब्ध कराई है। यहां एक तरफ पाक तो दूसरी तरफ चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन है।

भास्कर लाइव

सियाचिन के दरवाजे आम लोगों के लिए इस साल से खुलने जा रहे हैं।पर्यटकों को सिर्फ दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र के बेस कैम्प तक जाने की इजाजत मिलेगी।पर्यटक 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन बेस कैम्प तक जा सकेंगे। पर्यटक पहले लेह से खारदूंगला पास होते हुए पनामिक गांव पहुंचेंगे। यहां रात बिताकर अगले दिन 80 किमी दूर सियाचिन बेस कैम्प पहुंचेंगे। यहां सिर्फ दो घंटे रुकने की अनुमति होगी। ये तस्वीर 18,875 फीट की ऊंचाई पर मौजूद सैन्य चौकी कीहै।

मैं अभी सियाचिन बेस कैम्प में खड़ा हूं, जहां तापमान माइनस 30 से माइनस 40 डिग्री के बीच में है। चारों तरफ बर्फ से ढंकी ऊंची पहाड़ियां और सुइयों की तरह चुभती बर्फीली हवाएं चल रही हैं। यहीं पास में बैटल ऑफ स्कूल है, जहां जवानों को दो महीने की ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे 22 हजार फीट की ऊंचाई में रहने लायक खुद के शरीर को एडजस्ट कर सकें।

बेस कैम्प लौटने से पहले वजन 10 से 12 किलो कम हो जाता है
सियाचिन में सैनिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खराब मौसम और ऑक्सीजन की कमी है। सियाचिन में जवानों की तैनाती 3-3 माह के लिए होती है। जवान ट्रैकिंग कर वापस लौटते हैं। जब वे बेसकैंप लौटते हैं, तो उनका वजन 10 से 12 किलो कम हो जाता है। ऐसा मौसम के कारण होता है। टूरिज्म मंत्रालय नॉर्थ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक अनिल ओराव ने बताया कि ‘सियाचिन में पर्यटकों के लिए क्या सुविधाएं हैं और क्या करनी बाकी है, यह देखने जनवरी के आखिरी हफ्ते में हमारी टीम सियाचिन जाएगी। यह आने-जाने से लेकर पर्यटकों को घुमाने तक का सारा प्लान बनाएगी। फिर इसका प्रमोशन शुरू किया जाएगा।’

पर्यटकों का सफर लेह से शुरू होगा
पर्यटकों को सिर्फ सियाचिन बेस कैम्प तक ही जाने की अनुमति होगी, जिसका सफर लेह से शुरू होगा। लेह से खारदूगंला पास होते हुए 155 किमी दूर सासोमा गांव पहुंचना होगा। यहां पर्यटकों को रात में रुकना पड़ेगा ताकि वे खुद को मौसम के लिहाज से ढाल सकें। यहां से बेस कैम्प 60 किमी की दूर है। लेह से बेस कैम्प तक यात्रा का पूरा इंतजाम टूरिज्म मंत्रालय और सेना करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen
Siachen Glacier 2020: Bhaskar Live Today News Updates; Indian Army at Minus 40 degree temperature in Siachen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QehoCI

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...