Skip to main content

आप सांसद भगवंत मान बोले- हार के डर से नरेंद्र मोदी ने अपने फोटो हटवाए, अब पोस्टर-बैनर पर अमित शाह नजर आ रहे

नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संगरूर (पंजाब) से सांसद भगवंत मान को भरोसा है कि दिल्ली में फिर उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में मान ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हार का डर है। इसलिए, उन्होंने अपने फोटो हटवा लिए। अब पोस्टर-बैनर पर अमित शाह ज्यादा नजर आ रहे हैं। भगवंत के मुताबिक- दिल्ली में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। जबकि ‘आप’ के पास उसके काम की ताकत और अरविंद केजरीवाल का चेहरा है। यहां कॉमेडियन से सियासतदान बने भगवंत से बातचीत के प्रमुख अंश।


लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में भी मोदी ही भाजपा का चेहरा हैं। आप कैसे देखते हैं?
दिल्ली चुनाव में भाजपा के पास कोई चेहरा ही नहीं है। वे नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ रहे हैं। इस बार तो मोदी के फोटो कम और अमित शाह के ज्यादा नजर आ रहे हैं। दरअसल, मोदी को पता चला गया है कि दिल्ली हाथ से गई। इसलिए वे अपनी फोटो निकलवा रहे हैं, ताकि यह हार भी उनके नाम दर्ज न हो जाए।

क्या एनआरसी-सीएए जैसे मुद्दे दिल्ली चुनाव के नतीजों पर असर डालेंगे?
हम अपनी सरकार और केजरीवाल के काम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा मोदी-शाह के नाम पर। स्कूलों का प्रबंधन बेहतर हुआ। मोहल्ला क्लीनिक देखने दुनिया आ रही है। पानी-बिजली का मसला हल हो गया। सीसीटीवी कैमरे लग गए। मुफ्त शिक्षा मिल रही है। ऐसे कई काम हैं, जो हमसे ज्यादा दिल्ली वाले जानते हैं। संसद में वोटिंग के दौरान मैंने सीएए का विरोध किया था। एक शेर भी पढ़ा था, “कौम को कबीलों में मत बांटिए, लंबे सफर को मीलों में मत बांटिए। एक बहता दरिया है मेरा भारत देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए।”

'आप' ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट क्यों काटे। इससे कार्यकर्ता नाराज हैं?
चुनाव में ये सब चलता रहता है। हमने जानबूझकर किसी व्यक्ति विशेष का टिकट नहीं काटा। परफॉर्मेंस या कोई और कमी रही होगी। इसलिए टिकट काटे गए होंगे।

दिल्ली में कितनी सीटें जीतने का अनुमान है?
हमने तो पिछली बार भी 67 सीटें जीतने का अनुमान नहीं लगाया था। ये तो जनता बताएगी। मैंने दो सभाएं की हैं। उम्मीद है कि पिछले चुनाव से भी ज्यादा बेहतर नतीजे मिलेंगे।

आरोप हैं कि वोट बैंक के लालच में 'आप' ने चुनाव से 6 महीने पहले कई फ्री स्कीम्स शुरू कर दीं?
स्कूल, इलाज और पानी की सुविधा दिए कई साल हो चुके हैं। ये तो 6 महीने पहले नहीं किया। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे धर्म की राजनीति करते हैं।

क्या अन्ना हजारे अब केजरीवाल का समर्थन करने आएंगे?
इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। इसलिए कोई टिप्पणी भी नहीं करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagwant Mann Delhi Election 2020 | Aam Aadmi Party (AAP) MP Bhagwant Mann Interview Dainik Bhaskar, Speaks On Narendra Modi, Amit Shah; Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RNFKCu

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...