Skip to main content

सुरेश रैना के हटने से चेन्नई की टीम पर क्या असर पड़ेगा? टीम में बदल सकता है इन खिलाड़ियों का रोल

सुरेश रैना इस बार आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। वो यूएई से देश लौट चुके हैं। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये बड़ा झटका है। धोनी के बाद रैना चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। रैना के चेन्नई की टीम में नहीं होने के क्या मायने हैं? चेन्नई जब-जब चैंपियन बनी उसमें रैना का क्या रोल रहा?आइए जानते हैं।

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में रैना ने अब तक 193 मैच में 5,368 रन बनाए हैं। पिछले 12 में से दस सीजन उन्होंने चेन्नई के लिए खेले हैं। तीन नंबर पर रैना स्थिति के हिसाब से रनों की गति बढ़ाने की काबिलियत रखते हैं। यही बात उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग करती हैं। जबकि, टीम के पास फॉफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, शेन वॉटसन जैसे बल्लेबाज हैं।

आईपीएल इतिहास में रैना सबसे ज्यादा बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने अब तक 177 मैचों में 5,412 रन बनाए हैं। लेकिन रैना का स्ट्राइक रेट कोहली से बेहतर है। कोहली ने जहां 131.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, रैना ने 137.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

रैना के नहीं रहने पर बदल सकता है धोनी का रोल

रैना के नहीं रहने पर धोनी ऊपर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। इस स्थिति में उन्हें अपनी जगह नए फिनिशर की जरूरत होगी। ये जिम्मेदारी केदार जाधव पर आ सकती है। ऑलराउंडर सैम कुरेन और रवींद्र जडेजा का रोल भी बदल सकता है। वहीं, रैना के टीम से हटने के बाद टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने संकेत दिया है कि युवा ऋतुराज गाकवाड़ को रैना वाली भूमिका मिल सकती है।

गेंदबाज और फील्डर के रूप में भी रैना धोनी के लिए अहम थे

एक गेंदबाज के रूप में रैना ने आईपीएल में कुल 25 विकेट लिए हैं। ये आंकड़ा भले ही कम दिखता हो, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति रोकने और साझेदारी तोड़ने के लिए धोनी रैना का इस्तेमाल करते थे। खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ। रैना का इकोनॉमी रेट सात से कुछ ज्यादा है। जो टी-20 के लिहाज से काफी अच्छा है।

रैना के टीम में नहीं होने से रवींद्र जडेजा का गेंदबाज के रूप में रोल बढ़ जाएगा। छठे गेंदबाज के रूप में रैना की जगह केदार जाधव भी लेे सकते हैं। अगर ऋतुराज गायकवाड़ टीम तीन नंबर पर खेलते हैं तो टीम चौथे-पांचवें गेंदबाज का कोटा सैम कुरेन, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, पीयूष चावला से पूरा कर सकते हैं। ये सभी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suresh Raina Update | IPL CSK Team 2020; Suresh Raina Out Of Indian Premier League | How will it impact MS Dhoni Chennai Super Kings Team? All You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YRnIUi

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...