Skip to main content

चीनी हवाला ऑपरेटर का बॉलीवुड कनेक्शन, भारत में फ्लॉप फिल्मों के चीन में हिट होने का क्या है राज

सुशांत सिंह राजपूत तो चले गए, लेकिन पीछे वो बॉलीवुड छोड़ गए हैं, जो अगर अभी रो-बिलख नहीं रहा है, तो जल्द ही रोता-बिलखता नजर आ सकता है। न जाने कितने एंगल खुलकर सामने आ गए हैं। बात असामान्य मृत्यु से शुरू हुई और भाई-भतीजावाद, ड्रग्स और माफिया कनेक्शन होती हुई अब चीन पहुंच चुकी है। जी हां, चीन में प्रति वर्ष 40 भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने की अनुमति है, लेकिन बॉलीवुड में भारी भरकम और संदिग्ध चीनी निवेश का पता चला है। दो हवाला ऑपरेटर पहचाने जा चुके हैं। रडार पर कुछ फिल्मी हस्तियां भी हैं, जिनकी फिल्में भारत में असफल रही हैं, लेकिन चीन ने इन्हें हिट बता कर उनकी झोली जमकर भर दी है।

कंगना रनौत आएं बीजेपी में!

अब जब हर तरह की बात चल रही है, तो यह सवाल भी उठेगा कि क्या कंगना रनौत बीजेपी में शामिल हो सकती हैं? दरअसल सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर 6 अगस्त को एक समारोह आयोजित हुआ। समारोह पूरी तरह संघ परिवार का था। इसे संस्कार भारती पूर्वोत्तर और संस्कृति गंगा न्यास द्वारा आयोजित किया गया था। प्रसून जोशी इसमें मौजूद थे। लेकिन सुपर डुपर हिट उपस्थिति थी कंगना की। कंगना 2019 में शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रही थीं। लेकिन बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कंगना की तरफ से कहा जाता है कि यह बॉलीवुड के एक नॉनसेंस सेक्शन की नासमझ बातों के अलावा कुछ नहीं है।

एनडीए का पासवान पचड़ा

तो भइया, बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि बिहार में एनडीए, माने कि बीजेपी भी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। माने बागों में बहार के बजाए बयार लाने की अटकलों पर फिलहाल तो फुल स्टॉप। नीतीश खेमा तो जाहिर तौर पर खुश है, लेकिन सीट बंटवारे पर झगड़ा शुरू होना अभी बाकी है। खास तौर पर बिहार विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव सिर पर हैं।

बीजेपी की मांग 6 सीटों की है। बीजेपी को उनमें से एक सीट रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को देनी है। लेकिन नीतीश खेमे की दलील है कि बिहार विधानसभा में उनके पास 71 सीटें हैं और बीजेपी के पास 53 हैं। माने बड़के वाले भाई तो हमीं हैं। और रही बात पासवान की, तो उनके पास तो एक भी विधायक नहीं है, फिर उन्हें किस बात की सीट?

राहुल गांधी की दोहरी परेशानी

24 अकबर रोड के सूत्रों का कहना है कि इन 23 कांग्रेस नेताओं के पत्र से राहुल गांधी बहुत परेशान हैं। वह 9 तुगलक लेन वाले अपने घर में कम ही रह रहे हैं। रात को तो वह सिर्फ 10 जनपथ में ही रहते हैं। एक पहलू यह भी है कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और राहुल गांधी वहां उनकी देखभाल के लिए रुकते हैं। वहां उनका कमरा अभी भी जस का तस है। नाराजगी का दूसरा पहलू यह है कि सोनिया गांधी को 23 नेताओं का यह पत्र उस दिन मिला था, जिस दिन उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक्टिव हैं अनार पटेल

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल इन दिनों गुजरात में बहुत सक्रिय हैं। खास तौर पर पाटन और घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्रों में वह पार्टी की तरफ से बहुत सारे सामाजिक कार्य कर रही हैं। पिछले चुनाव में भी चर्चा थी कि अनार को टिकट मिल सकता है। लेकिन नहीं मिला। घाटलोदिया गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से भूपेंद्र पटेल विजयी हुए थे, जो अब वहां के एक बड़े नेता हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉ. भारत अग्रवाल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gag0OB

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...