Skip to main content

देसी ट्विटर 'कू' की कहानी, ये अंग्रेजी नहीं जानने वालों का प्लेटफॉर्म; इसे बनाने वाले कभी देश की बड़ी कैब सर्विस के मालिक थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार मन की बात में ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज’ के बारे में बात की। इसमें उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (KOO) का जिक्र किया। ये एक तरह का देसी ट्विटर है। इसमें आप भारतीय भाषाओं में अपने विचार लिख सकते हैं। आज की पॉजिटिव स्टोरी में इसी ऐप की कहानी, जो बताती है कि इस देश की विविधता को ध्यान में रखकर प्लान किया गया आइडिया आपको सफलता दिला सकता है।

सबसे पहले बात उस चैलेंज की जिसका जिक्र पीएम मोदी ने किया। दरअसल, 15-16 जून को भारत-चीन झड़प के बाद तनाव की बीच देश में कई चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया। इसी बीच प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चार जुलाई को ‘ऐप इनोवेशन चैलेंज’ लॉन्च किया। आठ कैटेगरी में करीब सात हजार एंट्री आईं। इनमें से दो दर्जन ऐप्स को अवॉर्ड दिया गया। माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप कू भी विजेताओं में शामिल था।

बात ‘कू’ को बनाने वाले आइडिया की

इसे बनाने वाली कंपनी कहती है कि हमारे देश में केवल 10% लोग ऐसे हैं जो अंग्रेजी बोलते हैं। देश की 138 करोड़ आबादी में करीब सौ करोड़ लोग हैं, जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं। ये लोग देश की सैकड़ों भाषाओं में से कोई एक भाषा जरूर बोलते हैं। ये भी अब स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट एक्सेस कर रहे हैं। कू इन लोगों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति की आजादी देता है।

कू के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका आंत्रपेन्योर और इन्वेस्टर हैं। दोनों ने 2017 में भारतीय भाषा का नॉलेज शेयरिंग ऐप ‘वोकल’ लॉन्च किया था। इस वक्त वोकल 11 भाषाओ में यूजर्स को सवाल पूछने और जवाब देेने की सुविधा देता है।

टैक्सी फॉर श्योर के मालिक थे अप्रमेय

अप्रमेय राधाकृष्ण ने एनआईटी कर्नाटक से बीई करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया। इन्फोसिस में नौकरी की। नौकरी छोड़कर 2010 में कैब सर्विस टैक्सी फॉर श्योर की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार अप्रमेय अपने दोस्त रघु के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों को ‘टैक्सी फॉर श्योर’ का आइडिया आया। कुछ ही साल में ये देश की बड़ी कैब सर्विस कंपनी में से एक थी। 2015 में अप्रमेय ने टैक्सी फॉर श्योर को बेच दिया। इसके लिए उन्होंने ओला से 200 मिलियन डॉलर (मौजूदा दर से करीब 1,467 करोड़ रुपए) की डील की। टैक्सी फॉर श्योर को बेचने के बाद इन्वेस्टर के रूप में काम करने लगे।

लॉन्च होने के एक हफ्ते बाद ही एक लाख यूजर हुए

बात कू की करें तो, इसी साल मार्च में इसे अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने ऑफिशियली लॉन्च किया। लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही इस प्लेटफॉर्म को एक लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके थे। इस वक्त ये आंकड़ा दस लाख को पार कर गया है। इस प्लेटफॉर्म पर आप चार सौ कैरेक्टर में अपनी बात रख सकते हैं। चाहें तो एक मिनट के ऑडियो या वीडियो में भी अपनी बात कह सकते हैं।

कुंबले, श्रीनाथ, रविशंकर प्रसाद जैसे लोग इस प्लेटफॉर्म पर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, एक्टर आशुतोष राणा, आशीष विद्यार्थी, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श जैसे लोग इस प्लेटफॉर्म पर हैं। फिलहाल ये ऐप हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में लिखने की आजादी देता है। अगले एक साल में कंपनी कुल 11 भारतीय भाषाओं में इसे लॉन्च करेगी। इसमें मराठी, गुजराती, असमी, पंजाबी, मलयालम, बंगाली और उड़िया जैसी भाषाएं शामिल हैं। खास बात ये है कि ये ऐप अंग्रेजी को सपोर्ट नहीं करता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कू के को-फाउंडर मयंक बिद्वतका और अप्रमेय राधाकृष्ण(दाएं) आंत्रपेन्योर और इन्वेस्टर हैं। दोनों ने 2017 में भारतीय भाषा के नॉलेज शेयरिंग ऐप ‘वोकल’ को लॉन्च किया था। (फोटो: मयंक के ट्विटर से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GfLyTs

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...