Skip to main content

पुलिस ने रात को जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया, आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया, हमें नहीं पता पुलिस ने किसे जलाया है

हाथरस में कथित गैंगरेप पीड़िता का बीती रात पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ज़बरदस्ती अंतिम संस्कार किया और उन्हें आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। पीड़िता के भाई ने भास्कर से बात करते हुए कहा, 'पुलिस ने हमें उसका चेहरा तक नहीं देखने दिया। हमें नहीं पता पुलिस ने किसे जलाया है।

उन्होंने पुलिस पर अपने रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने और उन्हें गांव पहुंचने से रोकने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के बड़े भाई ने कहा, 'महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। रिश्तेदारों को गांव तक नहीं आने दिया। जबरदस्ती रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। हम उनसे कहते रहे कि कम से कम सूर्योदय होने के इंतजार करें लेकिन, हमारी एक नहीं सुनी उन्होंने हमारे धार्मिक रीति-रिवाजों तक का ख्याल नहीं रखा।

पीड़िता का परिवार अब पुलिस पर मामला को किसी भी तरह निपटाने का आरोप लगा रहा है। उनका कहना है, 'पुलिस अब कह रही है कि उसकी जीभ नहीं कटी थी, रीढ़ की हड्डी नहीं टूटी थी। पुलिस किसी भी तरह इस मामले को निपटा देना चाहती है। मीडिया को भी गांव में नहीं आने दिया जा रहा है, हमसे बात नहीं करने दी जा रही है। वो तो किसी तरह कुछ पत्रकार पहुंच गए। नहीं तो पुलिस हमारे साथ भी कुछ भी कर सकती थी।'

भाई ने कहा, 'हम किसी तरह गांव में गुजारा कर रहे थे। भैंस पाल कर अपना खर्च चला रहे थे। अब पुलिस ने हमारे लिए गांव में रहने का रास्ता भी बंद कर दिया है। हमें अब इस गांव से पलायन करना पड़ेगा। पुलिस ऐसे अत्याचार करेगी तो हम दबंगों के बीच कैसे रह पाएंगे। वहीं अब पुलिस ने बयान जारी करके कहा है कि पीड़िता की जीभ नहीं काटी गई थी और न ही उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी थी। पुलिस ने अभी तक गैंगरेप किए जाने की पुष्टि भी नहीं की है।

उतर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित गैंगरेप की शिकार लड़की ने मंगलावर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को दरिंदों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी, रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। वह बाजरे के खेत में बेहोश मिली थी।

वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें लड़की की मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी तक नहीं दी गई है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पीड़िता के साथ रेप हुआ है या नहीं हुआ है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में बीती रात प्रदर्शन कर रहे आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया था। उनके सहयोगी कुश अंबेडकरवादी का कहना है कि उन्हें नहीं बताया गया है कि चंद्रशेखर को कहां ले जाया गया है। हाथरस गैंगरेप के बाद दलित संगठनों के प्रदर्शन जारी हैं। आज अलीगढ़ में वाल्मिकी समाज प्रदर्शन करने जा रहा है। इस मामले पर विवाद भी बढ़ता जा रहा है।

कैसे हुआ अंतिम संस्कार

पंद्रह दिन पहले कथित गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता सोमवार रात करीब तीन बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था। मंगलवार शाम पीड़िता के परिजन अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए थे। रात में यूपी पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी से हाथरस ले गई थी। पुलिस ने बीती रात करीब ढाई बजे गांव में लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। पत्रकारों और परिजनों को दूर रखने के लिए पुलिस ने मानव श्रंखला बना ली थी। किसी को भी अंतिम संस्कार स्थल के पास नहीं जाने दिया था। गांव वालों का कहना है कि ऐसा करके पुलिस ने रीति-रिवाजों का उल्लंघन किया है।

पीड़िता के शव को जब अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा था तो गांव वालों ने वाहन को रोकने की कोशिश की थी। कुछ लोग गाड़ी के बोनट से भी चिपक गए थे। लेकिन पुलिस वाले उन्हें हटाते हुए वाहन को अंतिम संस्कार स्थल तक ले गए और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल

पीड़िता के परिजन पुलिस पर मामलों को रफा दफा करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर उसके दोबारा पोस्टमार्टम की संभावना को ही समाप्त कर दिया है।

पीड़िता के भाई ने कहा, हम दलित हैं इसलिए हमारे साथ ये जबरदस्ती की जा रही है। पहले हमारी बहन का गैंगरेप किया गया। फिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कोताही की गई और अब अंतिम संस्कार में ये जबरदस्ती की गई है। उसने कहा, हमें लगता है कि हमारे लिए सभी रास्ते बंद किए जा रहे हैं, हमें गांव से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। परिजनों का ये भी कहना है कि अभी तक यूपी सरकार या सत्तापक्ष की ओर से कोई भी उनसे मिलने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें :

दलित लड़की से हाथरस में गैंगरेप / उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ी, जीभ काट दी, 15 दिन सिर्फ इशारे से बताती रही, रात 3 बजे जिंदगी से जंग हार गई वो बेटी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस पर आरोप है कि अंतिम संस्कार के दौरान पीड़ित परिवार के एक भी सदस्य को मौजूद नहीं रहने दिया, बल्कि पुलिस ने खुद ही लाश जला दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jji85p

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...

मैन वर्सेज वाइल्ड : पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के एपिसोड ने बनाया खास रेकॉर्ड, जानिए क्या ?

<p style="text-align: justify;"><strong>मुंबई:</strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है. इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले. इंप्रेशन एक मीट्रिक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम from home https://ift.tt/2HmmJTD