Skip to main content

कुछ धनाढ्य लोगों को किसान की मेहनत से भरपूर लाभ मिल सके, ऐसी व्यवस्था की जा रही है

सआदत हसन मंटो की ‘किसान कन्या’ से ‘मदर इंडिया’ तक किसान और सूदखोर महाजन पर फिल्में बनती रहीं हैं। ‘मदर इंडिया’ के पहले बिमल रॉय की बलराज साहनी अभिनीत ‘दो बीघा जमीन’ किसान कर्ज और उसके मजदूर बनाए जाने की कथा प्रस्तुत करती है। यह दु:खद है कि किसान फिल्में महानगरों व बड़े शहरों में प्रदर्शित की गईं। आज भी हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। संजीव बक्षी की एक कथा में गांव वाले बिजली लाने का वादा करने वालों को अपनी जमीन मुफ्त में देते हैं। सरकारें बदलती रहीं परंतु बिजली नहीं आई।

कुछ वर्ष पश्चात किसान आंदोलन करते हैं। अश्रु गैस और लाठियां उनका उत्साह नहीं तोड़ पातीं। व्यवस्था उन्हें जेल भेज देती है। जेल में बिजली है, रोशनी है। किसान प्रसन्न है कि कहीं तो रोशनी है।
‘मदर इंडिया’ के पहले बिमल रॉय ‘दो बीघा जमीन’ बना चुके थे। इसके कोई एक दशक बाद फ़िल्मकार जेटली ने मुंशी प्रेमचंद की कथा ‘दो बैलों की कहानी’ से प्रेरित ‘हीरा मोती’ बनाई। वे ‘गो दान’ और ‘सेवा सदन’ भी बनाना चाहते थे परंतु उनकी असमय मृत्यु हो गई। इसके लगभग आधी सदी बाद आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की ‘लगान’ प्रदर्शित हुई।

विगत कुछ वर्षों से किसानों के संघर्ष पर फिल्में नहीं बन रही हैं। श्याम बेनेगल की ‘अंकुर’ ‘निशांत’ और ‘शाबाश अब्बा’ भी गांव में पानी के अभाव की सफल फिल्में हैं। किसान के परिश्रम से उसकी फसल को बेचने का अधिकार उससे छीना जा रहा है। कुछ धनाढ्य लोगों को किसान की मेहनत से भरपूर लाभ मिल सके, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

एक भय यह है कि किसानों को बीज, ट्रैक्टर व अन्य सुविधाएं देकर व्यवस्था उनकी फसल पर अधिकार जमाना चाहती है। भयावह यह भी है कि भविष्य में किसान को वेतन दिया जाएगा और वह अपनी ही संपत्ति का वेतनभोगी चौकीदार बन सकता है। सामंतवाद ऐसे भी लौट सकता है।

लाल बहादुर शास्त्री ने किसान का महत्व समझा और ‘जय-जवान जय-किसान’ का नारा दिया और मनोज कुमार ने फिल्म ‘उपकार’ बनाई। पंडित नेहरू से मनमोहन सिंह तक के प्रधानमंत्रियों ने किसानों को सहायता दी है। उन पर लाठियां बरसाना कुछ समय पूर्व प्रारंभ हुआ है।

पंडित नेहरू ने अपने युग के सभी फ़िल्मकारों को प्रेरित किया। मेहबूब खान की ‘मदर इंडिया’ के पहले दृश्य में उम्रदराज नायिका एक नहर का उदघाटन करती है। उसी सीन में एक ट्रैक्टर है। किसान सहायता का मांटेज रचा गया जो नेहरू युगीन सभी क्षेत्रों में विकास का संकेत देता है। उस दौर में विकास नारा नहीं वरन् यथार्थ था। भाखड़ा नंगल, दामोदर घाटी योजना, भिलाई इस्पात और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना की गई। आज आईआईटी शिक्षा प्राप्त युवा देश-विदेश में नौकरी पा रहे हैं।

मेहबूब खान को जैसे ही स्टूडियो में नेहरू की मृत्यु का समाचार मिला तो हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई। इसे आप इत्तेफ़ाक भी मान सकते हैं। मृत्यु पूर्व वे कश्मीर की जांबाज कवयित्री हब्बा खातून की पटकथा लिख रहे थे। आज कश्मीर की सिगड़ी बुझी हुई सी प्रतीत हो रही है परंतु भीतर ही भीतर कोयले दहक रहे हैं। महामारी के दौर में हुक्मरान हैदराबाद निगम चुनाव प्रचार कर रहा है। बहाना अतिवृष्टि से हुए नुकसान का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयप्रकाश चौकसे, फिल्म समीक्षक


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fRyFMX

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...