Skip to main content

कुछ बड़ा नहीं, बस थोड़ा-सा हटकर कुछ करके देखिए, आप कई दिल जीत लेंगे

ज्या दातर लोग हमारे देश में विस्तृत रेल नेटवर्क बनाने का श्रेय अंग्रेजों को देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तत्कालीन शासकों ने कभी वहां रेलवे नेटवर्क नहीं बनाया, जहां संबंधित राजा मजबूत थे। उदाहरण के लिए कोंकण बेल्ट, जहां शिवाजी और उनका वंश मजबूत प्रतिद्वंद्वी थे या कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्से, जहां एक और मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीपू सुल्तान थे।

इंफ्रास्ट्रक्टर की गैर-मौजूदगी का सीधा नतीजा यह हुआ कि स्थानीय लोग हमेशा सड़कमार्ग से आते-जाते हैं और इसीलिए कुछ जगहों पर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे की तुलना में मजबूत नजर आता है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर, अगली पीढ़ी के कुछ लोगों के लिए ट्रेन देखना अब भी दुर्लभ है।

तमिलनाडु के पुडुक्कोट्‌टई जिले में ग्रामीण स्कूल के बच्चों का ऐसा ही एक समूह था। लॉकडाउन के ठीक पहले स्कूल के हेडमास्टर एस एंटोनी को यह जानकर हैरानी हुई कि 230 छात्रों में से बहुत कम छात्रों ने रेल यात्रा की थी। इसलिए उन्होंने 2020 ग्रीष्मावकाश के दौरान उन्हें रेल यात्रा पर ले जाने का फैसला लिया। लेकिन जब अचानक हुए लॉकडाउन ने योजना को पटरी से उतार दिया तो एंटनी ने बच्चों को स्कूल में ही ट्रेन का अहसास देने का फैसला लिया।

एंटनी और उनके शिक्षकों ने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग करते हुए स्कूल की दीवारों को ट्रेन जैसा दिखाने के लिए उन्हें रंगने का फैसला लिया। हेडमास्टर के साथ कुछ शिक्षकों ने गलियारे की 80 फीट दीवार को ट्रेन जैसा रंगने के लिए 12,000 खर्च किए। इसे पूरा करने में एक महीना लगा। इन्हीं में शामिल स्कूल के ड्रॉइंग शिक्षक आर राजेंद्रन ने ट्रेन से जुड़ी हर बारीकी को शामिल करने का प्रयास किया, ताकि पेंटिंग बिल्कुल असली जैसी लगे।

हर बोगी को नंबर दिया है, इमरजेंसी खिड़की है, ट्रेन की नेमप्लेट और उसका नंबर है और सीट नंबर भी लिखे हैं। यह न सिर्फ मौजूदा छात्रों के लिए चौंकाने वाला था, बल्कि इसने दसवीं के उन छात्रों को भी चौंकाया, जो इस शनिवार नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में पंजीकरण के लिए स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने ऐसी सेल्फी भी खिंचवाईं, जैसे वे ट्रेन में चढ़ रहे हों या ट्रेन के सामने प्लेटफॉर्म पर कुछ खरीदने खड़े हों।

बड़ा अंतर लाने वाली ऐसी ही साधारण घटना का अनुभव मुझे इस रविवार को हुआ। मैं सड़क किनारे सब्जीवाली के पास मोरिंगा (सहजन या ड्रमस्टिक) छांट रहा था। जब मेरा ध्यान सब्जी पर था, उसने मुझसे पूछा, ‘मेमसाब घर पर हैं या आप खाना बनाएंगे?’ मैंने तोलने के लिए मोरिंगा देते हुए कहा, ‘हां, वो घर पर हैं।’ दुकानदार तुरंत बोली, ‘साहेब, आपको मोरिंगा छांटना नहीं आता। मैं छांट देती हूं। आपको मोटी वाली लेनी चाहिए, जो थोड़ी भरी हुई हों, लेकिन साथ ही यह देखना चाहिए कि वे ताजी और थोड़ी मुलायम हों।

यह मुश्किल नहीं है।’ उसने मेरी छांटी गई मोरिंगा अलग कर दीं और खुद अपने मुताबिक अच्छी छांटकर दीं। घर पहुंचा जो मेरी पत्नी बोली, ‘तीन दशक में पहली बार आप अच्छी मोरिंगा लाए हैं।’ यकीन मानिए, मैंने दिल से उस सब्जीवाली को धन्यवाद दिया और मेरे होठों ने उसे दुआएं दीं। मेरे दिमाग ने मुझसे कहा कि अब मुझे हमेशा उसी से सब्जी लेनी चाहिए।’ उसके इस साधारण, परवाह वाले व्यवहार ने उसे जीवनभर का ग्राहक दे दिया।

फंडा यह है कि किसी की जिंदगी में अंतर लाने के लिए आपको बहुत होशियार, अमीर, खूबसूरत या पर्फेक्ट होने की जरूरत नहीं है। आपको बस परवाह करने की जरूरत है। कुछ बड़ा नहीं, बस थोड़ा-सा हटकर कुछ करके देखिए, आप कई दिल जीत लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एन. रघुरामन, मैनेजमेंट गुरु


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3moD10I

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनावायरस के हमले पर कैसे रिएक्ट करता है हमारा शरीर? वैक्सीन की जरूरत क्यों?

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी में यह चीन से बाहर फैला और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के खातिर हर स्तर पर कोशिशें तेज हो गईं। करीब 11 महीने बाद भी रिकवरी की हर कोशिश को कोरोना ने नई और ताकतवर लहर के साथ जमींदोज किया है। ऐसे में महामारी को रोकने के लिए सिर्फ वैक्सीन से उम्मीदें हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो यह जानना तो बनता है कि इसकी जरूरत क्या है? मेडिकल साइंस को समझना बेहद मुश्किल है। आसान होता तो हर दूसरा आदमी डॉक्टर बन चुका होता। हमने विशेषज्ञों से समझने की कोशिश की कि कोरोनावायरस शरीर पर कैसे हमला करता है? उस पर शरीर का जवाब क्या होता है? वैक्सीन की जरूरत क्यों है? वैक्सीन कैसे बन रहा है? यहां आप 5 प्रश्नों के जवाब के जरिए जानेंगे कि - कोरोनावायरस के हमले पर शरीर का रिस्पॉन्स क्या होता है? कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत क्या है? किस तरह से वैक्सीन बनाए जा रहे हैं? वैक्सीन के ...

मर्द का चरित्र है कि उसे किसी मर्द से दिक्कत हो, तो वो उसकी मां-बहन-बेटी को निशाना बनाता है, चाहे वो 5 साल की मासूम क्यों न हो

इंटरनेट पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। वजह? क्योंकि उस नन्ही बच्ची के पिता की टीम आईपीएल मैच में हार गई। लोग धोनी से गुस्सा हैं, लेकिन निकाल उनकी पांच साल की बेटी पर रहे हैं। इंटरनेट पर इस खबर के बाद मैं अगली खबर पर पहुंचती हूं। गुजरात में एक 12 साल की बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। फिर तीसरी खबर दिखाई देती है, गुजरात में एक 44 साल के आदमी ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया। फिर चौथी खबर, छत्तीसगढ़ में बलात्कार का शिकार नाबालिग बच्ची की मौत। पांचवी खबर केरल में 10 साल की बच्ची के साथ रेप। यूं तो इन सारी खबरों का आपस में कोई रिश्ता नहीं, लेकिन एक ही तार से मानो सब जुड़ी हैं। हर वो मनुष्य, जिसने आपके मुल्क में स्त्री की देह में जन्म लिया है, वो सुरक्षित नहीं। वो हर वक्त आपके निशाने पर है। लोगों ने पांच साल की बच्ची के लिए जैसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, सोचकर ही मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं कल्पना कर रही हूं उस नन्ही जान की, जो इस वक्त आइसक्रीम और गुब्बारे के लिए जमीन पर लोट रही होगी। झूठ-मूठ नाराज होने का नाटक कर रही...